ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / आरा में आशिक ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सुसाइड ! पुलिस को मिली...

आरा में आशिक ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सुसाइड ! पुलिस को मिली कपल की डेड बॉडी

16-Jan-2020 03:26 PM

ARA : भोजपुर में पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक कपल की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक से बरामद किया है. रेल पुलिस की माने तो यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि थाने की पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं मालूम होने की बात कही है. 


घटना भोजपुर जिले के दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन की है. जहां पूरब कटेया गांव के समीप स्थित बिंदेश्वरी दूबे कॉलेज के पास अप रेल ट्रैक से एक लड़का और  डेड बॉडी बरामद की गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लड़के की उम्र 25 साल और लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है. हालांकि लड़के और लड़की की डेड बॉडी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. रेल पुलिस की ओर से लव अफेयर की आशंका जताई जा रही है. 


रेल पुलिस ने बताया कि पूरब कटेया गांव के समीप अप ट्रैक की पोल संख्या 611/27 के पास पुल से दोनों की ट्रेन से कटी हुई डेड बॉडी मिली. जीआरपी पोस्ट बिहिया के इंचार्ज अजित सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे उन्हें ट्रैक मरम्मत करनेवाले की-मैन से ट्रैक पर शव होने की जानकारी मिली. इसके बाद रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. उन्होंने आगे बताया कि रेल थाने में एक यूडी केस दर्ज करते हुए रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. रेल पुलिस युवक-युवती की पहचान करने व मामले की छानबीन में जुटी हुई है.