ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

आरा में मर्डर, BJP नेत्री के पति को अपराधियों ने मारी गोली

09-Nov-2020 09:57 PM

ARA :  मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं. चुनाव परिणाम आने से पहले कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती हैं. समस्तीपुर में राजद नेत्री के बेटे की हत्या के बाद आरा से एक घटना सामने आई है. आरा शहर में अपराधियों ने बीजेपी की महिला नेता के पति का मर्डर कर दिया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात आरा शहर के टाउन थाना इलाके की है. जहां सुंदरनगर मोहल्ले के मोड़ पर सोमवार की शाम अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. जिनकी पहचान भाजपा की आरा नगर की मंडल अध्यक्ष नीलू देवी के पति एडवोकेट प्रीतम सिंह के रूप में की गई है. प्रीतम सिंह सुंदरनगर मोहल्ले में ही रहते हैं, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोर्ट का काम निपटाने के बाद अधिवक्ता प्रीतम नारायण सिंह बाइक से अपने आवास लौट रहे थे. वकील जैसे ही अपने मोहल्ले की मोड़ पर पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंची और उन पर दो गोलियां दाग दी. उसके बाद दोनों भाग निकले.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दो की संख्या में अपराधी एक बाइक पर आए थे जो वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग निकले. पुलिस को मौके से पिस्टल की गोली का दो खोखा मिला हैं.  शुरुआती जांच में इस घटना को भूमि विवाद व आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. एसपी हर किशोर राय के अनुसार कुछ क्लू मिला है. छानबीन चल रही है. एक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है.