बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2019 05:25 PM
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भाई ने ही भाई को गोली मार दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के अगियांव थाना इलाके की है. जहां लहठान गांव में आपसी विवाद को लेकर भाई ने ही भाई को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पिरो अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे आरा सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया है.
अगियांव थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है. उन्होंने बताया कि धानु सिंह और बीरेंद्र सिंह के बीच आपसी विवाद हुआ था. इस मामूली से विवाद में चचेरे भाई ने ही भाई को गोली मार दी. मारपीट में भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ है. जिसके सिर में छोट लगी है. दोनों को आरा इलाज के लिए भेजा गया है.