बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
27-Dec-2019 09:25 PM
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक बालू माफिया ने शख्स को गोली मार दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
वारदात भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके की है. जहां महुई बालू घाट पर एक दबंग ने एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान सिमरिया गांव के रहने वाले रामसुंदर राय के रूप में की गई है. जख्मी ने किसी उपेंद्र नाम के व्यक्ति के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन कोइलवर थाना की टीम मौके पर पहुंची है. कोइलवर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महुई बालू घाट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. इस दौरान एक बालू माफिया ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी. हालांकि उसे हाथ में गोली लगी है. जख्मी युवक को इलाजस के लिए आरा भेजा गया है. पुलिस टीम आरोपी युवक की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.