बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Feb-2020 09:48 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक अंडा व्यवसयि का मर्डर कर दिया है. हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना इलाके की है. जहां नारायणपुर बाजार में अपरधियों ने एक अंडा व्यवसायी का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्या से नाराज ग्रामीणों ने आरा-सहार मेन रोड को नारायणपुर गांव के पास जाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम अनुज है, जो अंडा का व्यवसाय करता था.
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि सड़क जाम को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच चल रही है.