ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बड़ी खबर : भोजपुर पुलिस को क्रिमिनल ने दिया चैलेंज, थाना से 50 मीटर की दूरी पर एक शख्स को मारी गोली

बड़ी खबर : भोजपुर पुलिस को क्रिमिनल ने दिया चैलेंज, थाना से 50 मीटर की दूरी पर एक शख्स को मारी गोली

20-Nov-2019 07:13 PM

ARA : बिहार में अपराधियों के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ अपराधियों ने भोजपुर पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधियों ने थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मिठाई नहीं देने पर अपराधी ने मारी गोली
वारदात जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसकी पहचान गुड्डू सिंह के रूप में की गई है. जो एक मिठाई दुकानदार बताया जा रहा है. जख्मी युवक के चाचा के लड़के मुरारी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भपौली गांव का रहने वाला दारा यादव दुकान पर मिठाई मांगने आया था. मिठाई नहीं रहने के कारण उनको मिठाई नहीं दी गई. आज दबंग दारा यादव ने गोली मार दी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन पुलिसवाले मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे. उन्होंने जख्मी हालत में गुड्डू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. उदवंतनगर थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जख्मी के परिजनों ने दारा यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी दारा यादव की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.