बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Dec-2019 05:44 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात आरा नवादा थाना इलाके की है. जहां हीरो गाड़ी के शोरूम के पास अपराधियों ने शाम में एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया है. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह (50) के रूप में की गई है. घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय निवासी चंद्रशेकर चौबे ने बताया कि हरेंद्र सिंह गिट्टी बालू का दुकान चलाते थे. अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया कि अपराधियों ने किसलिए मर्डर किया है.
वादात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरा नवादा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिमिनलों ने एक व्यक्ति का मर्डर किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.