राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
04-Mar-2021 07:45 AM
BHOJPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
ताजा मामला आरा के नगर थाना इलाके के वलीगंज धरहरा चौकी के पास की है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो लड़कियों को गोली मार दी है. लड़कियों को गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बहुभोज से लड़कियां लौट रही थी. तभी वलीगंज धरहरा चौकी के पास बाइक सवार अपराधियों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की, पर जब लड़कियां नहीं रुकीं तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.
वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची औऱ जांच में जुट गई है. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधी कौन थे और उनलोंगे ने लड़कियों को गोली क्यों मारी.