सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
09-Nov-2020 05:09 PM
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक वकील को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के आरा शहर की है. जहां टाउन थाना इलाके के सुंदर नगर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी है. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोली लगने के कारण वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया.
इस घटना में जख्मी वकील की पहचान प्रीतम सिंह के रूप में की गई है, जो आरा शहर के न्याय नगर में ही रहते थे. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंचे भोजपुर एसपी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि अभी तफ्तीश की जा रही है. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया गया है.