Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Oct-2020 01:33 PM
ARA : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच अपराधियों पर नकेल कसना मुश्किल हो गया है. इन दिनों अपराधी कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के हसन बाजार आउट पोस्ट की है. जहां अपराधियों ने नोनार गांव में एक वयक्ति का मर्डर कर दिया है, जो पूर्व में पैक्स अध्यक्ष था. बताया जा रहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष जब सोये हुए थे तब अपराधियों ने उनके ऊपर हमला बोला और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक नोनार गांव निवासी स्व.सिद्धनाथ उपाध्याय के 62 वर्षीय बेटा राजेंद्र उपाध्याय है.
मृतक के दामाद चंद्रेश कुमार ने बताया कि आरा में उनके लड़के की लड़की को बच्चा हुआ था. उसी बच्चे का छठी था, जिसको लेकर उनके सभी परिवार वाले आरा आए हुए थे और वह गांव में अपने एक नाती के साथ थे. मृतक के दामाद चंद्रेश कुमार ने भूमि विवाद को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है. हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.