बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Feb-2020 09:00 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों आरा में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने आलू व्यवसायी का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात आरा नवादा थाना इलाके के बाजार समिति की है. जहां अपराधियों ने आलू व्यवसायी का मर्डर कर दिया है. दो की संख्या में आये अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपराधी बाइक से आये थे. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद स्पॉट पर ही आलू व्यवसायी ने दम तोड़ दिया. मृतक बिजनेसमैन अभय यादव उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है.
वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक तफ्तीश की जा रही है. उन्होंने बताया कि व्यावसायी आलू का थोक बिक्रेता था. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है.