बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Feb-2020 07:37 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. बदमाशों ने निर्मम तरीके से एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी है. 3 साल के मासूम की कलाई का नस काटकर बदमाशों ने उसे नाले में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार इलाके के लहठान गांव की है. जहां महज 3 साल के मासूम बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आपसी विवाद में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 3 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर अपराधियों ने उसकी डेड बॉडी को नाले में फेंक दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में पहले से कोई विवाद चला आ रहा था. इसी विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया.
इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी सकते में है. बताया जा रहा है कि मासूम की कलाई का नस काटकर बदमाशों में नाले में फेंका है. दोपहर से ही बच्चा घर से गायब था. परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. हर जगह बच्चे को ढूंढा गया लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला. अचानक खबर मिली की बच्चे की डेड बॉडी नाले में फेंकी गई है. पुलिस बच्चे की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.