बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Feb-2020 03:18 PM
ARA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है आरा से जहां तीन बच्चों की मां को किसी गैर मर्द से इश्क़ हो गया. उसके प्यार में वह इतना डूब गई कि प्रेमी के प्यार में वह अपने बच्चों का ही चेहरा भूल गई. उस महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर दिया. शादीशुदा महिला के सुसाइड मामले में भोजपुर पुलिस छानबीन कर रही है.
मामला भोजपुर जिले के धनगाई थाना इलाके के कुसहां टोला की है. जहां शादीशुदा एक महिला लवली देवी (बदला हुआ नाम) को किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया. महिला के तीन बच्चे होने के बावजूद भी उसने आशिक के साथ जीना और मरना बेहतर समझा. मोहब्बत में डूबे दोनों प्रेमी जोड़े ने साथ जीने और मरने का वादा कर लिया. बताया जा रहा है कि महिला और उसका प्रेमी दोनों साथ-साथ मरने वाले थे, लेकिन एन वक्त पर आशिक ने धोखा दे दिया. महिला ने जहर खा लिया, लेकिन प्रेमी ने अपने कदम पीछे खिंच लिए.
घटना की सूचना जब महिला के परिजनों को मिली तो वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लेकर इस दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया. इस मामले में अभी तक मृतका के मायके वालों का कोई बयान नहीं मिल पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन चल रही है. कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस अभिरक्षा में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.