बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
13-Dec-2020 05:04 PM
ARA : बिहार में इन दिनों एक ओर जहां आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाओं से भी काफी परेशान हो चुकी है. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया और सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में ये घटनाएं हुई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया में हर्ष फायरिंग के विरोध पर युवक की गोली मार हत्या करने की घटना से अभी इलाके के लोग उबरे भी नहीं थे कि शनिवार की रात चंदा गांव में फिर इसी तरह की घटना हुई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि चंदा गांव में कृष्णा पाल उर्फ ढोढा पाल की लड़की और विनोद पाल की बहन की बारात आई थी. बारात लगने के दौरान आतिशबाजी के साथ हर्ष फायरिंग भी हो रही थी. इसी दौरान संजीवन राम के करीब 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना है. हालांकि गोली किसने मारी, इस बारे में अभी कोई कुछ बता नहीं रहा है पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. कुछ को हिरासत में भी लिया गया है.
उधर, चंदा गांव के विनोद पाल के घर दोघरा गांव से बारात आयी थी. रात मे रात में दरवाजे पर बारात के समय जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही ही थी. तभी मौके पर मौजूद मुन्ना राम को पीछे से गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी भी मौत हो गई.