हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Feb-2020 04:23 PM
ARA: सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया है. जिसके बाद लोगों ने जमकर पथराव कर दिया. इससे बचने के लिए कन्हैया कुमार काफिला छोड़कर फरार हो गए हैं. यह घटना आरा के बीबीगंज के पास की है.
हमले के बाद पुलिस पहुंची
हमले के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और काफिला को आगे बढ़ाया हैं. बताया जा रहा है कि कन्हैया बक्सर से आरा कार्यक्रम में आ रहे थे. इस दौरान ही बीबीगंज के पास हमला किया गया है. आरा के रमना मैदान में आज कन्हैया कुमार का कार्यक्रम हैं. इसमें वह लोगों को संबोधित करने वाले थे. हमला करने वाले कौन है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका हैं. पुलिस के सामने भी हमला करने वाले काफिले पर पथराव कर रहे थे.
कई जगहों पर हो चुका है हमला
कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी. इस यात्रा के दौरान ही छपरा, सुपौल और कटिहार में कन्हैया के काफिले पर हमला हो चुका है. लेकिन ये हमला अब का बड़ा बताया जा रहा हैं.