ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

आरा कोर्ट बम ब्लास्ट में कुख्यात लंबू शर्मा को फांसी की सजा, अन्य 7 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला

21-Aug-2019 02:07 PM

By 7

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है आरा से जहां चर्चित आरा सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बम कांड में शामिल कुख्यात लंबू शर्मा को फांसी की सजा सुनाई है. इस बम कांड में शामिल अन्य 7 आरोपियों अखिलेश उपाध्याय, रिकू यादव, चांद मियां, नईम मियां, अंशु कुमार, प्रमोद सिंह और श्याम विनय शर्मा को उम्रकैद की सजा दी गई. https://www.youtube.com/watch?v=M2m0d65OWVI इससे पहले शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया था. तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिभुवन यादव ने बम विस्फोट कांड के मामले में आठ आरोपितों को दोषी करार दिया था. वहीं लोजपा नेता व पूर्व विधायक सुनील पांडेय, विजय शर्मा और संजय सोनार को साक्ष्य के अभाव में आरोपमुक्त कर दिया था. सुनील पांडेय को इस केस में 11 जुलाई 2015 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन, करीब ढाई महीने बाद उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. बता दें कि दोषी करार एक आरोपित चांद मियां के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर बेल बांड खारिज करते हुए गैरजमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया गया था. बता दें कि इस केस में जांच यूपी के बाहुबली ब्रजेश सिंह, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और पीरो के पूर्व विधायक सुनील पांडेय तक भी पहुंची थी. बता दें कि 23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट में बम लेकर आई महिला नगीना देवी की मौत हो गई थी. कोर्ट हाजत की सुरक्षा में तैनात सिपाही अमित कुमार भी शहीद हो गया था. करीब 20 लोग जख्मी हो गए थे. कोर्ट में धमाके के बीच पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे पीरो के रहने वाला कुख्यात लंबू शर्मा और नोनार गांव का अखिलेश उपाध्याय भाग निकला था. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट