Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
25-Feb-2021 12:40 PM
PATNA : आरा से बक्सर के बीच से फोरलेन सड़क के निर्माण को लेकर आज बिहार विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब हुआ. दरअसल ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभू नाथ यादव समेत कई अन्य विधायकों ने आज ध्यानाकर्षण के जरिए सवाल करते हुए सरकार से यह जानना चाहा था कि आरा-बक्सर फोरलेन का एलाइनमेंट ऐसी जगह से क्यों किया जा रहा है जहां जमीन का अधिग्रहण करना पड़े.
विधायक शंभू नाथ यादव समेत अन्य सदस्यों के द्वारा ध्यानाकर्षण में यह कहा गया कि सरकार ने एलाइनमेंट के जरिए ब्रह्मपुर चौरस्ता की बजाय नए जगह से फोरलेन का निर्माण करा रही है जिसकी वजह से जमीन अधिग्रहण में बड़ी राशि खर्च की जाएगी. आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुर चौरस्ता से अगर पुरानी सड़क की जगह पर ही फूल निकाली जाए तो सरकार की राशि भी बचेगी और निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा.
राजद विधायक के जवाब में सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जवाब देते हुए कहा कि नई जगह से सड़क निकालने का प्रस्ताव इसलिए किया गया है क्योंकि यह एनएच फोरलेन होगा. नवीन ने कहा कि आगे 100 साल तक हम इस नई सड़क को विस्तारित कर सकते हैं क्योंकि यहां काफी जगह है. मंत्री के जवाब के बाद आरजेडी विधायक संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गलत जवाब दिया गया है. आरजेडी विधायक सदन में इतना तक बोल गए कि अगर उनकी तरफ से दी गई जानकारी गलत है तो वहां विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं.
आरजेडी विधायक के इतना कहते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने भी इस मामले को दिखा लेने की बात कही. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा कि इतनी छोटी बात पर इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है, इस मामले को सरकार देख लेगी. इसके बाद मंत्री नितिन नवीन ने भी कहा कि वह स्वयं फोरलेन के एलाइनमेंट को लेकर जानकारी लेंगे.