IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
20-Apr-2024 06:59 AM
By First Bihar
बिहार में अप्रैल महीने में पहली बार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना सहित प्रदेश में गर्म पछुआ का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश के अधिकतर शहरों में लू चलने जैसे हालात बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शनिवार को 13 जिलों में लू चलने की आशंका है। वहीं प्रदेश के दक्षिण एवं पश्चिमी भाग के जिलों में गर्म दिन (हॉट-डे) रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू और हॉट-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
वहीं, राज्य के कुछ जिलों में 23 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। जबकि राज्य के ज्यादातर शहरों में गर्म तेज पछुआ चलने के कारण लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर झोंके के साथ 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ चलने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग के कई जिले हॉट-डे की चपेट में रहे। शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 38.3 और औसत न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।