बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Dec-2020 10:40 AM
SIWAN : सीवान जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी आये दिन घटना को अंजाम दे जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव का है जहां बारात में गए एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को गांव के ही एक पोखर में फेंककर अपराधी फरार हो गए.
सुबह-सुबह पोखर के पास शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया है. लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है.
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अपस्ताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि आज सुबह भी भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर में चार बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई. हालांकि इस घटना में पुलिस से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन जिले में क्राइम अनकंट्रोल होने की वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है.