ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

अपराधियों ने RJD विधायक को बनाया निशाना, इंश्योरेंस के नाम पर की ठगी

17-Nov-2022 07:26 AM

GAYA : बिहार में बढ़ रहे क्राइम अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है। लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी हैरत में नज़र आ रहे हैं। इसी बीच अब एक और हैरान करने वाला मामला गया के शेरघाटी से सामने आया है। इस बार अपराधियों ने शेरघाटी की आरजेडी विधायक मंजू अग्रवाल को अपना निशाना बना लिया और उनसे गाड़ी के इंश्योरेंस के नाम पर 21 हजार 989 रुपए ठगी की है। 




इस मामले को लेकर इंश्योरेंस करने वाले एजेंट के खिलाफ शेरघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ 10 मार्च को अभिकर्ता बदन कुमार सिंह के माध्यम से विधायक ने अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस कराया था। एजेंट ने इंश्योरेंस का पेपर भी दे दिया था। इस बीच 26 अक्टूबर को धनरुआ के निकट विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। 




इसके बाद विधायक ने इंश्योरेंस के लिए कंपनी में कागजात जमा किया। लेकिन जांच में इंश्योरेंस का पेपर फ़र्ज़ी पाया गया। इसके बाद विधायक मंजू अग्रवाल को भनक लगी कि वह ठगी की शिकार हुई हैं। विधायक मंजू अग्रवाल ने फिर मामले को लेकर एजेंट के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।