सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
09-Nov-2020 05:15 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : मतगणना से एक दिन पहले अपराधियों ने समस्तीपुर के ताजपुर से जिला पार्षद मंजू देवी के पुत्र पिंटू पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे दी है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी थानांतर्गत गंगापुर गांव में पिंटू को गोली मार दी. घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.
घटना के बाद लोग अपनी दुकान बंद कर भाग निकले. स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है. विदित हो कि कुछ महीने पहले ही पिंटू की मां जिला परिषद सदस्य मंजू देवी को भी अपराधियों ने गोली मार दी थी. लेकिन इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी.
कहा जाता है कि इलाके के ही कुछ दबंगो द्वारा पुरानी रंजिश के कारण बार बार जानलेवा हमला किया जा रहा है. इस घटना के बाद भाकपा माले ताजपुर के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बंदना सिंह आदि ने भी घटना की निंदा करते हुए जांच कर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.