बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
14-Jan-2020 06:56 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक सेल्समैन को गोली मार के मौके से भाग निकले. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सुपौल जिले के छातापुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक सेल्समैन को गोली मार के फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
जख्मी सेल्समैन की पहचान जनरल स्टोर दुकान पर काम करने सूरज वर्मा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सूरज रुपये कलेक्शन कर नरहैया गांव से छातापुर लौट रहा था. इस दौरान गेड़ा नदी पर बने नरहैया पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की तफ्तीश जारी है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.