ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / सरकारी गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, शराबबंदी कानून उड़ रही धज्जियां

सरकारी गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, शराबबंदी कानून उड़ रही धज्जियां

24-Aug-2020 10:10 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार सरकार शराबबंदी कानून को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन उसकी वास्तविकता क्या है ये किसी से छिपा नहीं है. और तो और अब शराबियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो किसी घटना को अंजाम देने के लिए बिहार सरकार की ही गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं. 


दरअसल मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोंपुर चौक के समीप का है. चार की संख्या में नशे में धुत अपराधी लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. गनीमत यह रही कि ग्रामीणों के एकत्रित होने की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके, और मौके से सरकारी गाड़ी लेकर फरार हो गए. 


मामले की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जब सरकारी गाड़ी की तलाशी ली तो सरकारी गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद की गई.  स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी गाड़ी पर बैठकर चार अपराधी शराब पी रहे थे और लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखकर अपराधी मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल अपराधियों के खिलाफ नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर सरकारी गाड़ी को जब्त कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.