ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम

अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक DSP समेत 8 पुलिस वाले शहीद

अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक DSP समेत 8 पुलिस वाले शहीद

03-Jul-2020 06:54 AM

KANPUR : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है जहां अपराधियों से एनकाउंटर के दौरान एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। अबतक ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक बीती रात कानपुर पुलिस से एक अपराधी को दबोच ने के लिए करवाई कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने विकास दुबे नाम के एक अपराधी को दबोचने के लिए ऑपरेशन किया लेकिन अपराधियों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान एक डीएसपी और एक थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।


अपराधियों के साथ हुए इस मुठभेड़ में तकरीबन एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 4 पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे इलाके में एसटीएफ की तैनाती कर दी गई है और लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कानपुर में स्थानीय अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में इस तरह की घटना कभी पहले सामने नहीं आई है। इस मुठभेड़ में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस वाले शहीद हुए हैं।


घटना की जानकारी होने के साथ ही लखनऊ से यूपी पुलिस के बड़े अधिकारी कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस वालों के शहीद होने पर संवेदना प्रकट की है और साथ ही साथ यह भी कहा है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का रास्ता जेसीबी खड़ा कर अपराधियों ने रोका और फिर घात लगा कर बैठे उनके साथियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।