ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / अपराधियों के निशाने पर बिहार के ज्वेलर्स, खगड़िया में लाखों की लूट

अपराधियों के निशाने पर बिहार के ज्वेलर्स, खगड़िया में लाखों की लूट

20-Dec-2020 05:46 PM

KAHAGARIA : दरभंगा में 10 करोड़ से ज्यादा के सोना लूट कांड को अंजाम देने के बाद बिहार में अपराधी लगातार ज्वेलर्स को निशाना बना रहे हैं. दरभंगा के बाद बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया था और अब खगड़िया में बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान लूट ली है.


खगड़िया जिले के चौथम थाना इलाके के देवता बाजार में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने सोने और चांदी के गहने समेत रुपये लूट लिए. दो की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. कैथी गांव के रहने वाले घनश्याम कुमार की ज्वेलरी शॉप 'अंशिका ज्वेलर्स' को अपराधियों ने निशाना बनाया है. दुकानदार का कहना है कि उनका गांव के रहने वाले अभी राजकुमार और एक अन्य युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट कर लगभग 1500000 रुपए की जूलरी और ₹30000 नगद अपने साथ ले गए.


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. चौथम थाना अध्यक्ष निलेश कुमार खुद अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं. हालांकि पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला बता रही है लेकिन दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान से सोना और कैश लूटा गया है.