ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

अपराधियों का कोहराम, चिमनी कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

26-Oct-2022 08:15 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMADHI : बिहार में इन दिनों अपराधियों का कोहराम मचा हुआ है। शायद ही कोई ऐसा जिला हो जो इन अपराधियों की नज़रों से बचा हुआ हो।  इसी कड़ी में अब जो सुचना निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक चिमनी कारोबारी को गोली मार मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी में चिमनी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरार विष्णपुर गांव की बताई जा रही है। यहां मंगलवार की देर रात बदमाशों ने चिमनी व्यवसायी को गोली मारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिमनी व्यवसायी सुशील कुमार की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, मृतक डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ा बिशनपुर गांव निवासी था। जिसका नाम सुशील राय बताया जा रहा है। मृतक सुशील राय राम विश्वास राय का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक सुशील ठेकेदारी का काम करते था, साथ में एक चिमनी का मालिक भी था। गोली लगने के बाद सुशील को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया है। इधर, इस पुरे मामले में पुलिस की छानबीन  शुरू हो गई है।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।