ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली, 1.17...

अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली, 1.17 लाख रुपये भी लूटा

02-Aug-2021 01:23 PM

By Shushil

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार दी और एक लाख 17 हजार रुपए लूट कर फरार हो गये। आनन-फानन में घायल पेट्रोल पंप के मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंतीचक थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास ओरियप पैट्रोल पंप के मैनेजर विनय दुबे पैसा लेकर जा रहे थे तभी बाइक सवार चार अपराधियों ने लूटपात शुरू कर दिया जिसका मैनेजर विनय दुबे ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने मैनेजर को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।


घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची अंतीचक थाना पुलिस ने घायल मैनेजर को इलाज के लिए भागलपुर भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। गौरतलब है कि भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में लगातार लूट और डकैती समेत कई बड़े आपराधिक मामले सामने आ रहे है लेकिन पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। आज फिर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को अपना निशाना बनाया।