ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

अपराधियों ने उप सरपंच को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

12-Sep-2020 10:17 PM

MOTIHARI :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक उप सरपंच को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मोतिहारी के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां मधुछपरा बाईपास के पास अपराधियों ने एक उप सरपंच को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर पंचायत के उप सरपंच रामेश्वर राय को गोली मारी गई है. गोली लगने के कारण उप सरपंच रामेश्वर राय बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. आनन्-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी इलाज चल रही है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक उप सरपंच रामेश्वर राय  बाजार से दुकान बन्द कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मधुछपरा बाईपास के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह घायल हो गए. उधर इस घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पीपराकोठी थानाध्यक्ष के मुताबिक अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.