Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
11-Oct-2020 07:44 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहां पुनौरा थाना क्षेत्र के गौशाला खैरवा पथ के बीच एक प्रधानाध्यापक को अज्ञात अपराधियो ने गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. जख्मी को इलाज के लिए शहर स्थित निजी क्लिनिक नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
जख्मी की पहचान खैरवा मीडिल स्कूल के प्रथानाध्यपक रघुनाथ प्रसाद यादव के रूप में की गई है. जख्मी को किसी अंजान शक्स द्वारा अस्पताल में लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी मेजरगंज थाना क्षेत्र के मालिनिया वार्ड 13 निवासी है. जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला में रहते है. घटना के कारणों का पता नही चल सका है.
पीड़ित ने बताया कि स्कूल से लौटने के क्रम में बाजपट्टी प्रखण्ड के निमाही गाँव निवासी शिवरतन राय के पुत्र मनीष कुमार ने हमे गोली मारकर जख़्मी किया हैं. मामला एक वर्ष पूर्व से आपसी रंजिश का बताया जा रहा हैं. बता दें की अभी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की मुस्तैदी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.