LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
14-Nov-2022 02:12 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब से बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ गए हैं बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। एक समय था जब नीतीश कुमार लालू-राबड़ी राज को जंगलराज की उपाधि देते थे लेकिन बिहार में आज जो हालात हैं उससे यह लगता है कि एक बार फिर बिहार में जंगलराज वाली स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस नए जंगलराज को लोग लालू का जंगलराज नहीं बल्कि नीतीश के जंगलराज की उपाधि देंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में न पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हो सका है और ना ही अपराधियों पर ही सरकार अंकुश लगाने में सफल हो रही है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शराब और अपराध दोनों का मजबूत गठजोड़ हो गया है।बिहार की जनता अपराध से कराह रही है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में अगर कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो बिहार का हाल 2005 के पहले वाले जंगल राज की तरह हो गया है। इस नए जंगलराज को लोग लालू का जंगलराज नहीं बल्कि नीतीश का जंगलराज कहेंगे।
उन्होंने कहा कि भले ही नीतीश ने लालू से गठबंधन कर लिया है लेकिन आज भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। इंसान जैसी संगती में रहता है वैसा ही बन जाता है। अगर विकास के लिए ताली मिलेगी तो जंगल राज के लिए गाली भी नीतीश कुमार को ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बेगूसराय में इथेनॉल का उद्योग स्थापित होगा तो हम उन्हें ताली देने का काम करेंगे लेकिन अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब होगा तो गाली भी उन्हें ही देंगे और बिहार के इस नए जंगलराज की उपाधि भी नीतीश कुमार के नाम पर होगी।
वहीं उन्होंने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं है, इसलिए वे जहर उगना बंद कर दें और जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद कर दें। भारत पूरी दुनिया के लोगों को अमन-चैन का रास्ता दिखाने वाला बन चुका है। नरेंद्र मोदी ने भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है जो न तो कांग्रेस ने कभी सोचा होगा और ना ही ओवैसी ने कभी सपने में देखा होगा।