ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / ‘सत्ता के संरक्षण में सरकारी अपराधी ले रहे लोगों की बलि’ बढ़ते अपराध...

‘सत्ता के संरक्षण में सरकारी अपराधी ले रहे लोगों की बलि’ बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर बरसे तेजस्वी

20-Jun-2024 10:52 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में तेजी से बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधियों द्वारा स्कूल में घुसकर हेडमास्टर को गोली मारने की घटना को तेजस्वी ने मुद्दा बनाया है।


दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी जब नालंदा दौरे पर आए थे, तभी तेलहड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने तेलहड़ा प्लस टू हाई स्कूल में घुसकर प्रभारी हेडमास्टर संतोष कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गये। वहीं इस घटना से स्कूल कैम्पस में अफरा-तफरी मच गयी। घायल को एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।


तेजस्वी यादव ने इस घटना को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार में सरकारी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि कल जब 𝐏𝐌 और 𝐂𝐌 दोनों 𝐂𝐌 के गृह जिला नालंदा में उपस्थित थे तब उसी वक्त नालंदा में सरकारी गुंडे सरेआम स्कूल में घुस मुख्य अध्यापक को गोली मार तांडव मचा रहे थे’


तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी तो अपराधियों के कपड़े और गमछे का रंग देख कर इसे राम राज्य ही कहेंगे। वैसे भी अब चुनाव बीत गए इसलिए प्रधानमंत्री को आगामी चुनाव प्रचार में ही 𝟐𝟓 साल पहले का तथाकथित जंगलराज दिखेगा। ऐसा ही 𝐂𝐌 समेत समस्त 𝐍𝐃𝐀 नेताओं का भी रवैया होगा तब तक सरकारी अपराधी यूं ही सत्ता संरक्षण में हजारों नागरिकों की जब चाहे जहां चाहे बलि लेते रहेंगे’