धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
30-Jun-2024 06:03 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन आपराधिक वारदातों को बदमाश अंजाम नहीं देते होंगे। इस बार बेतिया में क्राइम करने वाले थे। लेकिन अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। बेतिया पुलिस ने समय रहते 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ये पांचों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।
इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, चाकू और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बात की जानकारी सदर डीएसपी विवेक दीप ने दी। बताया कि मनुआपुल थाने की पुलिस लंबित कांड में छापेमारी करने निकली थीं तभी यह गुप्त सूचना मिली कि छावनी के आगे मैनाटांड रोड स्थित सरेह में कुछ लोग हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और घेराबंदी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया निवासी राहुल कुमार, नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी सर्वेश कुमार साहित 3 किशोर के रुप में हुई हैं। सदर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट