ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के लिए खूनी खेल, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के लिए खूनी खेल, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: बिहार में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, ऑटो ड्राइवर ने बीच रास्ते में जबरन किया गंदा काम Bihar road accident : NH-22 पर आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल; पीएमसीएच रेफर Bihar Teacher News: वेतन पर सवाल पूछना बना अपराध? व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा पर शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस, पटना में 5 शिक्षकों को अब देना होगा जवाब Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह Bihar Deputy CM : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: बोले—60 फीसदी अपराध जेल से, माफिया को नहीं मिलेगी कोई राहत Bihar government : बिहार सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगर नहीं किया यह काम तो दर्ज होगा FIR Vijay Kumar Sinha : पटना को बनाया जाएगा मॉडल राजस्व जिला, भूमि विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश; एक्शन में विजय सिन्हा Bihar Police Recruitment 2026 : अगले साल बिहार पुलिस में बड़ी भर्ती, सूबे को मिलेंगे 45 हजार सिपाही और 1,799 दारोगा; बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

अपराध के मामले में बेगूसराय जिला अव्वल, बोले नेता प्रतिपक्ष..यहां के पुलिस कप्तान को रहने का नैतिक अधिकार नहीं

अपराध के मामले में बेगूसराय जिला अव्वल, बोले नेता प्रतिपक्ष..यहां के पुलिस कप्तान को रहने का नैतिक अधिकार नहीं

27-Dec-2023 06:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बुधवार को बेगूसराय पहुंचे जहां सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि बेगूसराय अपराध के मामले में बिहार का अव्वल जिला बन गया है। बछवाड़ा से चकिया तक चार थाना क्षेत्रों में एनएच पर गोली चलाई गई और शराब के टैंकर को पार कराया गया। बेगूसराय में दारोगा की हत्या इसी का दुष्परिणाम है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पुलिस प्रशासन के संरक्षण से मामला रफा-दफा किया जाता है। उस समय जो पुलिस कप्तान थे, वहीं पुलिस कप्तान आज भी हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। इन्हें जिला से हटाया जाना चाहिए। बेगूसराय में आए दिन आपराधिक वारदाते हो रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यहां के पुलिस कप्तान को रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।


विजय सिन्हा ने कहा कि आदित्य कुमार आज जेल में है। वे जब यहां के पुलिस कप्तान थे तब हमने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन सरकार बेगूसराय को डिस्टर्ब करने के लिए ऐसे पदाधिकारी की जमात जुटा देती है। हाल ही में वास्तु विहार में डकैती हुई। रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े प्रशासन की अकर्मण्यता से लूट की घटना हुई। डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई। क्योंकि जंगलराज के पुरोधा ने अपराध के अनुकूल गुंडाराज बना दिया है। बेगूसराय में एक दर्जन दुष्कर्म की घटना हुई और दो गैंग रेप हुआ लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रही है। यहां के प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए। 


उन्होंने कहा कि बालू के बाद दारू और शराब माफिया के गठजोड़ से पूरे बिहार में दहशत का माहौल है। सहरसा में महिला एसआई के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया गया। मधेपुरा में तीसरा नरसंहार हो गया लेकिन गोपालगंज में पुजारी की हत्या मामले को थाना प्रभारी ने दूसरा रूप देने का प्रयास किया। शासन प्रशासन और सरकार पर से जनता का विश्वास उठ गया है। थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक यदि पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं तो  पीड़ित न्यायालय में आवेदन देकर उसकी कॉपी हमें उपलब्ध कराएं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों की कानूनी मदद करेगी‌। भाजपा की सरकार बनते ही इसकी समीक्षा कर फाइल खुलवाया जाएगा।


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि पूर्व डीजीपी एसके सिंघल पर हमने कार्रवाई की मांग की थी। तब रिटायरमेंट के बाद उन्हें सिपाही भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया था। अब जब सवाल उठा तो उन्हें हटाया गया है। सरकार प्रतिभा के साथ खिलवाड़ कर रही है। बहाली में बड़ा खेल हो रहा है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के साम्राज्य को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ती है बल्कि संघर्ष करती हैं। हमको मौका मिला तब हमने दूसरे को मुकुट पहनाने का काम किया। नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान कर आज कुशासन के गोद में बैठे हुए हैं। नीतीश कुमार को जनता का जनादेश प्राप्त करना चाहिए। जनता के जनादेश का निर्णय स्वीकारना चाहिए। जनादेश भाजपा जनता पार्टी के नेतृत्व को मिला था ना कि महागठबंधन के नेतृत्व को। भाजपा सुशासन के लिए है, कुशासन की गोद में बैठकर बोली और गोली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बचेगा। आज भाजपा के अंदर कोई राजनीति करेगा तो सेवक बन करके सेवा भाव से करेगा। जनता को बरगला कर जनता को भरमा कर राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा ने सबको अवसर दिया लेकिन सबने अपमान किया अब यह नहीं चलेगा।