गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
10-Sep-2022 10:38 AM
PATNA : नीतीश कुमार ने बिल्कुल सही कहा है कि जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के अंदाज में लिखा है, अब सब्जीबाग जैसे खास मोहल्ले में अपराधियों को पकड़ने जाइएगा तो जनता पीटेगी ही।
संजय जायसवाल ने आगे लिखा है, 'इतनी पिटाई के बाद भी अगर पुलिस हिम्मत करेगी कि किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना ले आए तो डीएसपी की वर्दी फाड़ना और पिटाई करना जनता का हक बनता है। आखिरकार आप जिन को पकड़ रहे थे उन्होंने केवल 2,-4 हत्याएं ही तो की थीं कोई सड़क पर डीजे थोड़े बजा रहे थे।' मेरा पटना के एसपी और बिहार के डीजीपी से अनुरोध रहेगा कि कृपया उपहार में मिली पुस्तकों का लाभ उठाएं और पीरबहोर थाना जाने का कष्ट नहीं करेंगे ,वहां जनता का राज है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी ने काफी सोच समझकर पकड़ी गई शराब की बोतलों से करोड़ों की फैक्ट्री लगा चूड़ी बनाने का काम जीविका बहनों के लिए किया है। अब जीविका बहनों को दिक्कत नहीं हो इसलिए चूड़ियों को सरकार में ही सप्लाई की व्यवस्था कर रहे हैं।
दरअसल, बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसपर जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि बीजेपी का कहना है कि बिहार में जंगलराज लौट आया है तो वे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अपराध तो थोड़ा बहुत हर जगह होता है। इसमें जंगलराज जैसा क्या है। बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है।