Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
15-Nov-2023 11:35 AM
By First Bihar
PATNA : जमुई में सिर्फ दारोगा की हत्या नहीं हुई बल्कि राज्य के अमन चैन की भी हत्या हुई है। नीतीश कुमार का जो सुशासन था वह कब का खत्म हो गया अब जंगलराज 2 का रुतबा चल रहा है। यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।
गिरीराज सिंह ने कहा कि -बिहार में जंगलराज का खौफ अब दिखने लगा है। इसीलिए आज बालू माफिया सर चढ़कर बोल रहे हैं। आज रात में अपराधी बेखौफ है। बिहार की जनता खौफ से दबे हुए हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है।
गिरीराज सिंह ने कहा कि, राज्य में कोई एक दारोगा की हत्या हुई तो कहा जाए। इसके पहले समस्तीपुर में हत्या हुई, सिपाही की हत्या हो रही है सरेआम व्यवसाय की हत्या हो रही है फिर भी मंत्री बोल रहा है कि ऐसी घटना कोई पहली बार घटित हुई है। तो उनको कहना है कि मंत्री जी आप बिल्कुल सही कहते हैं जंगलराज की यही तो निशानी है।
उधर, गिरीराज सिंह ने यह भी कहा कि यदि बिहार की जनता को जंगलराज से बाहर निकलना है तो फिर सभी को एकजुट होना होगा तभी जाकर यह संभव होगा। बिहार को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाने का काम करना होगा तभी इसका कल्याण होगा। यहां पर अपराध का नियंत्रण के लिए भाजपा हरसंभव कोशिश करेगी।