ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / अपनी शादी में दूल्हे राजा ने उठा लिया बंदूक, बारातियों के बीच करने...

अपनी शादी में दूल्हे राजा ने उठा लिया बंदूक, बारातियों के बीच करने लगा ताबड़तोड़ फायरिंग, सांसें थामकर दूल्हे को देखते रह गये लोग

15-Feb-2022 03:24 PM

MUNGER: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते आज तक आपने बारातियों को ही देखा होगा लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में खुद दूल्हे राजा हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करते नजर आया। इस बंदूकबाज दूल्हे ने बारातियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की। दूल्हे को देख बारात में मौजूद साथी भी बंदूक लेकर ठाय-ठाय करने लगा। इस दौरान बारात में शामिल लोगों की सांसें थम सी गयी। दूल्हे को फायरिंग करते देख लोग भी हैरान थे।


कईयों का तो कहना था कि बंदूक चलाने में तो दूल्हा एक्सपर्ट है। तो कई यह कहते देखे गये कि यह दूल्हा नहीं बल्कि बुलेट राजा हैं। दूल्हे को बंदूक चलाते बारातियों ने अपने कैमरे में तस्वीरें कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वीडियो मुंगेर के कासिम बाजार का बताया जाता है। जो 11 फरवरी का है। मुंगेर के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी की शादी थी। महोली गांव निवासी किशोर यादव के बेटे सूरज बारातियों के साथ कासिम बाजार पहुंचा था। विवाह स्थल पर पहुंचते ही बाराती डीजे पर झूमने लगे। कभी हिन्दी गाने तो कभी भोजपुरी गानों पर लोग ठुमके लगाते रहे और दूल्हे के साथी इस दौरान हर्ष फायरिंग करते दिखे तो कुछ लोग आतिशबाजी भी करते नजर आए। 


दोस्तों को फायरिंग करते हुए देख दूल्हे को रहा नहीं गया। दोस्तों को देख वह भी ताबड़तोड फायरिंग करने लगा। वही बारात में शामिल लोग सांसे थामकर दूल्हे राजा को देखते रह गये। उनमें यह डर भी था कि कही गलती से गोली किसी को ना लग जाए। दूल्हे राजा ने फायरिंग कर अपनी खुशी का इजहार तो किया लेकिन वही कई लोगों की सांसें फूलने लगी उनमें इस बात का डर था कही कोई अनहोनी ना हो जाए।  


बता दें कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह बैन है और हथियार लहराना अपराध की श्रेणी में आता है। हर्ष फायरिंग के दौरान अब तक बिहार में कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। अब बंदूक हाथ में थाम दूल्हे राजा का ठाय ठाय करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तब लोगों ने इस घटना की जांच की मांग कर दी। स्थानीय लोगों का यह कहना था कि किस्मत अच्छी थी कि किसी को गोली नहीं लगी। वही पुलिस का कहना है कि वायरल हुए इस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।  


news image