विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
20-Aug-2022 03:27 PM
PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही सत्ता दल और विपक्षी पार्टियों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब दिया है। सुशील मोदी ने अपनी संपत्ति लालू परिवार को गिफ़्ट करने का ऐलान कर दिया है।
सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि 'पटना का खेतान मार्केट लालूजी की कृपा से 1995 में तैयार हुआ। लोदीपुर का मॉल किसका है मुझे पता नहीं। ये दोनो संपत्ति यदि मेरी या मेरे परिवार की है तो आज ही मैं लालू परिवार को गिफ़्ट करने के लिए तैयार हूँ। झूठा आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुक़दमा करूंगा।'
गौरतलब है कि रामानंद यादव ने पिछले दिनों कहा था कि सुशील मोदी जुमलाबाज हैं। उसके जैसा दबंग अभी तक कोई नहीं है। बिहार के डिप्टी सीएम रहते सुशील मोदी ने लोदीपुर और खेतान मार्केट की जमीन पर कब्जा जमाया। इस बात से ही सुशील मोदी की दबंगता का पता चलता है लेकिन हम छोड़ेंगे नहीं उनके साथ-साथ पत्नी, भाई और भाई की पत्नी की संपत्ति की जांच करारूंगा। वहीं, अब इस मामले पर सुशील मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।