चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
16-Nov-2021 12:59 PM
BETTIAH: बेतिया दौरे के दौरान बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी छात्र नेताओं पर भड़क गयी। यही नहीं डिप्टी सीएम ने अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला। रेणु देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
16 सेकंड के इस वीडियो में रेणु देवी ने कहा कि " तुम्हारा नेता जो सेक्रेटरी कौन है आरा का? हरामजादा और कहां का तुम्हारा...कहता है कि मुजफ्फरपुर ही एग्जाम होगा तो करो मुजफ्फरपुर में एग्जाम। हम कहे थे की मोतिहारी और बेतिया करो।" इस वायरल वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार नहीं करता है। इस संबंध में जब रेणु देवी का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि यह डिप्टी सीएम रेणु देवी का यह वीडियो बेतिया का है। जो 12 नवम्बर का है कि उस दिन रेणु देवी अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया में ही थी। सर्किट हाउस से निकलकर वे कहीं जा रही थी। इसी दौरान अपनी समस्याओं को लेकर छात्रों ने उनका घेराव कर दिया। एमजेके कॉलेज के पास वोकेशनल के छात्र धरना पर बैठे हुए थे। जो बीआरए यूनिवर्सिटी के फैसले का विरोध कर रहे थे।
आंदोलन कर रहे छात्र परीक्षा केंद्र चंपारण में बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर जब छात्रों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का घेराव किया तो वे आक्रोशित हो गईं। उनकी कार के आस पास छात्र खड़े थे और रेणु देवी कार में बैठी हुई थी। छात्रों ने जब डिप्टी सीएम की गाड़ी का घेराव किया तब रेणु देवी गुस्सा हो गयी और इस दौरान छात्रों की जमकर क्लास लगाई।
छात्रों के घेराव से रेणु देवी इतनी गुस्सा हो गयी कि इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला। रेणु देवी ने छात्रों को कहा कि "तुम्हारा नेता जो सेक्रेटी है आरा का..हरामजादा,और कहां का है तुम्हारा अन्य नेता..हम कहें हैं कि मोतिहारी करो या बेतिया...तुम्हारा नेता कहता है कि नहीं मुजफ्फरपुर होगा तो करो मुजफ्फरपुर..."