Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
20-Jan-2024 03:04 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: पति-पत्नी और वो का मामला भागलपुर में सामने आया है। जहां एक बच्चे की मां शादी के तीन साल बाद पति को छोड़ने और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गयी। वो अपने प्रेमी को लेकर सुल्तानगंज थाने पहुंच जहां दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। महिला ने अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाया। कहा कि पति का अवैध संबंध अपनी ही मामी के साथ है।
पति को वो कई बार मामी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा है और जब इस अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति की हरकतों से वो काफी परेशान हैं अब उसके साथ वो रहना नहीं चाहती। महिला का यह भी कहना है कि शादी से पहले से वह भी गांव के एक युवक से प्यार करती थी। साथ जीने और मरने तक की कसमें दोनों ने खाई थी लेकिन घरवालों के दबाव के कारण प्रेमी को छोड़ना पड़ गया। वही परिजनों के कहने पर 2020 में दूसरे लड़के से शादी करनी पड़ गयी।
लेकिन एक बच्चे का बाप होने के बावजूद उसके पति का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध था। अपने पति के रवैय्ये से परेशान महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंच गयी और प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ गयी। महिला का कहना था कि जब पति मामी के साथ रह सकता है तो मैं अपने प्रेमी के साथ क्यों नहीं रह सकती। महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद्द पर अड़ी थी। हालांकि पति के परिजन और मायके वालों ने उसे मनाने की तमाम कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला अपने प्रेमी के साथ थाने में बैठे थे।
महिला बार बार कह रही थी वो अब पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती है। बता दें कि महिला के पति सूरत के साड़ी कंपनी में मजदूरी करता है। शादी के बाद वह अपनी बीवी को सूरत ले गया था। लेकिन वहां मन नहीं लगा तो महिला 4 महीने बाद अपने घर लौट आई। वही घर आने के बाद मौका देखते ही वह 15 जनवरी की देर शाम अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गयी थी।
जिसके बाद परिजनों ने दोनों को बड़हिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया। महिला ने बताया कि शादी के पहले से वह गांव के एक युवक से प्यार करती थी। अपने प्रेमी के संपर्क में वो शादी के बाद भी रही। करीब छह साल से दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब दोनों शादी करना चाहते हैं और महिला अपने पति को छोड़ना चाहती है वो अपने पति पर मामी से अफेयर होने का आरोप लगा रही है।
महिला ने बताया कि डेढ़ साल की एक बच्ची की मां है और 5 माह की वो प्रेग्नेंट भी है। अब उसने मन बना लिया है कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। बाकि जिन्दगी अपने प्रेमी के साथ रहकर गुजारूंगी। महिला का यह भी कहना था कि जिसके साथ शादी की वो बेवफा निकल गया अपनी मामी से ही पति प्यार करने लगा। जब वो अपनी मामी से प्यार कर सकते हैं तो मैं अपने प्रेमी से क्यों नहीं। इसलिए अब हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। इस दौरान घंटों थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। प्रेमी युगलों की बाते सुनकर पुलिस और परिजन भी हैरान थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।