ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

अपनी ही शादी में जाना भूल गया दूल्हा, मंडप पर इंतजार करती रही दुल्हन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

अपनी ही शादी में जाना भूल गया दूल्हा, मंडप पर इंतजार करती रही दुल्हन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

16-Mar-2023 08:57 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में भले ही आने वाले कुछ दिनों के बाद शादी- विवाह पर रोक लग जाएगा।  लेकिन, अभी जब शादियों का सीजन है तो अक्सर कोई न कोई अजीबोगरीब मामला सुनने को मिल जाता है। ऐसे में अब जो मामला सामने आया है वो बिहार के भागलपुर से जुड़ा हुआ है।  जहां एक दूल्हा अपनी ही शादी में जाना भूल गया और उनके इंतजार में दुल्हन मंडप पर बैठी रही है।  हद तो तब हो गई दूल्हे को अगले दिन याद आया की उसकी शादी होनी थी और जब वो अपने होने वाले ससुराल पहुंचा तो वहां जो माहौल बना वो तो अलग ही था। 


दरअसल, बिहार के भागलपुर के सुलतानगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है कि हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां शराबबंदी वाले राज्य में शराब के नशे में एक दूल्हे राजा शादी करने के लिए जाना ही भूल गए और जब उसका नशा उतरा और होश आया तो दूसरे दिन शादी करने पहुंचा। लेकिन, लड़की ने ऐसे लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की के परिजन ने शादी के इंतजाम में हुए खर्च को वापस करने की मांग को लेकर लड़के व उसके साथ आये सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया।इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गयी। 


बताया जा रहा है कि, सुलतानगंज के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारी की गयी थी। कहलगांव के अंतीचक गांव से बरात आती। लेकिन लड़का शादी के पहले  ही शराब पीकर नशा में चूर हो गया और बरात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। इधर, लड़की के घर शादी की सारी तैयारी हो रही थी। जब देर रात बरात नहीं पहुंची तो लड़की के परिजन व्याकुल हो गये है। 


इधर,लड़की के शादी से इंकार करने के बाद शादी के इंतजाम में खर्च हुई राशि की मांग लड़की के परिजन करने लगे। लड़का सहित सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया। जिसके बाद कुछ सहयोगी राशि लाने कहलगांव गये। उसके बाद ग्रामीणस्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ।  इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया है।