ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी कोटे के मंत्री ने विधानसभा में खोला...

अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी कोटे के मंत्री ने विधानसभा में खोला मोर्चा, बोले.. एसपी-डीएम के चलते मेरी गाड़ी रोकी गई, अपमान बर्दाश्त नहीं.. पद छोड़ दूंगा

02-Dec-2021 11:16 AM

PATNA  : बिहार विधानसभा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है राज्य सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने सदन के अंदर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधानसभा में मंत्री जी एस मिश्रा ने पटना के डीएम और एसएसपी पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है. मंत्री ने सदन में खड़े होकर कहा है कि पटना के एसपी और डीएम की वजह से उनकी गाड़ी को विधानसभा में आने से रोका गया.


दरअसल बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चल रही थी. इसी दौरान देर से पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने अध्यक्ष से अपने लिए संरक्षण मांगा. जीवेश मिश्रा ने सदन में बताया कि विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान और समय पर इसलिए नहीं पहुंच पाए क्योंकि पटना के डीएम और एसएसपी में अपना काफिला एंट्री कराने के लिए उनकी गाड़ी रुकवा दी. जीवेश मिश्रा ने यह भी बताया कि डीएम और एसएसपी उस गेट का इस्तेमाल कर रहे थे जो विधानमंडल परिसर में आने के लिए मुख्यमंत्री करते हैं.


विधानसभा में मंत्री ने खुद ऐलान कर दिया कि वह सदन में तब तक नहीं बैठेंगे. जब तक के पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता. मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है मंत्री की बेइज्जती की जा रही है ऐसे पद पर रहने से क्या फायदा. विपक्ष को इसके बाद मौका मिल गया इसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया. मंत्री दिनेश मिश्रा काफी गुस्से में लग रहे थे बीजेपी के विधायक भी सदन में उठकर शोर-शराबा करने लगे सरकार की जमकर फजीहत हुई.