IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
05-Feb-2021 01:40 PM
DESK : बॉलीवुड के तमाम सितारे आये दिन किसी न किसी चीज को लेकर अपने फैंस द्वारा इंटरनेट पर ट्रोल होते रहते है. ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं श्रद्धा कपूर के साथ हुआ है. फैन्स को अपनी फेवरेट अदाकारा श्रद्धा कपूर को एलिगेंट फैशन में देखने की इतनी आदत हो चुकी है कि इस अदाकारा का बोल्ड अवतार उनके फैंस के लिए पचा पाना मुश्किल हो जाता है. दरअसल, कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमे वो बेहद स्टनिंग और खूबसूरत दिख रही हैं.
अपनी फोटोज में अदाकारा ने खूबसूरत वेलवेट मेड आउटफिट पहना है और इस आउटफिट की हाइलाइट और सबसे अट्रैक्टिव पॉइंट स्लिट डिजाइन थी, जिसमें श्रद्धा अपने टोन्ड लेग को फ्लॉन्ट करती दिखीं. लेकिन श्रद्धा कपूर का ये लुक कुछ लोगों को एकदम पसंद नहीं आया और फिर एक्ट्रेस को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. किसी ने उन्हें 'चिकन लेग' कहा, तो किसी ने 'नोरा को कॉपी मत करो' का कॉमेंट किया. वहीं कुछ फैन्स ने ड्रेस को बेहद बुरा बताया.
श्रद्धा कपूर के करोड़ो फैंस हैं और उन्हीं फैंस का प्यार ट्रोल्स पर भारी पड़ता दिखा. लोगों ने इमोजी यूज करने से लेकर आई लव यू तक कहते हुए श्रद्धा की तारीफ की और अपने कमेंट्स के जरिये श्रद्धा पर खूब प्यार जताया. बात करें श्रद्धा के लुक की तो उनकी गॉरजस आउटफिट "आदनेविक" (aadnevik) लेबल की थी. इस वन शोल्डर एंड जूल नेकलाइन की ड्रेस के साथ ऐक्ट्रेस ने "स्टीव मद्देन" (Steve Madden) की स्ट्रैप हील्स पहनी थीं. ये फुटवेअर्स आउटफिट की मटैलिक डीटेल्स से मैच कर रहे थे. और इस स्टनिंग लुक के लिए श्रद्धा का मेकअप न्यूड टोन रखते हुए आंखों को स्मोकी लुक दिया गया था. वहीं उनके बालों को वेव्स में स्टाइल किया गया था. श्रद्धा के लुक को परफेक्ट फिनिश उनके ईयररिंग्स से मिली, जो दीपा गुरनानी के लेबल के थे. ये लेबल हैंडमेड लग्जरी जूलरी के लिए जाना जाता है.