ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अपने मंत्रियों को सनातन धर्म समझाएं नीतीश, आरसीपी बोले- जो चाहे बोलता रहता...

अपने मंत्रियों को सनातन धर्म समझाएं नीतीश, आरसीपी बोले- जो चाहे बोलता रहता है.. बच्चा सब हंसेगा

24-Jan-2023 03:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के ताजा राजनीतिक हालात को लेकर नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उनके खिलाफ जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश के मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी कर समाज को तोड़ने के बात कह रहे हैं इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर आरसीपी नीतीश कमार पर जमकर बरसे। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे पहले अपने मंत्रियों को बुलाकार संविधान, सनातन धर्म, परंपरा इन सब चीजों की जानकारी दें।


दरअसल, पटना में आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह ने का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब मीडियाकर्मियों ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान के बारे में सवाल किया। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं। उनको न तो सनातन धर्म की जानकारी है और ना ही पुरानी परंपरा की कोई समझ है। रामचरितमानस पर टिप्पणी कर शिक्षा मंत्री खुद हंसी के पात्र बन गए हैं।  


आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री जो मन में आए बोलते रहते हैं। हम लोग तो सिर्फ एक ही चंद्रशेखर आजाद को जानते थे जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी, ये लोग सिर्फ समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। मंत्री पद पर रहते हुए इस तरह की बयानबाजी करने से समाज में नफरत फैल रहा है। रामचरितमानस पर कैसे कोई टिप्पणी कर सकता है। नीतीश कुमार सबसे पहले अपने मंत्रियों को संविधान और देश की सनातन परंपरा के बारे में समझाएं।