UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
10-Feb-2020 12:58 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से आरा के लिए रवाना हो गए हैं तेजस्वी यादव आरा में शहीद रमेश रंजन के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे 13 फरवरी को आयोजित रविदास जयंती में शिरकत करेंगे तो वे सवालों को टालते दिखे।नाबालिग से रेप के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव के समर्थकों की तरफ से आरा में 13 फरवरी को रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। आरा की सड़कों पर तेजस्वी के साथ अरुण यादव की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।
हालांकि पटना से रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना ही कहा कि वह शहीद रमेश रंजन के घर जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनके विधायक के ऊपर रेप के आरोप लगे हैं तो इस मामले में कानून अपना काम करेगा । रेप के आरोपी भगोड़े विधायक अरुण यादव को अब तक पार्टी से नहीं निकाले जाने के सवाल पर भी तेजस्वी ने बस इतना कहा कि पहले भी हमने ऐसे मामलों में कार्रवाई की है।
RJD के युवराज तेजस्वी यादव एक दलित नाबालिग लडकी को अगवा कर रेप करने का आरोपी विधायक अरूण यादव के साथ दलितों के आदर्श संत रविदास की जयंती मनायेंगे। लालू परिवार के बेहद खास माने जाने वाले इस विधायक की कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दे रखा है। विधानसभा अध्यक्ष को उसके खिलाफ लिखा जा चुका है। लेकिन आरा में होने जा रहे RJD के रविदास जयंती समारोह के बैनर-पोस्टरों पर उसकी बडी बड़ी तस्वीरें लगी दिख रही है।
बता दें कि तेजस्वी प्रसाद यादव आरा में रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बनाये गये हैं। उनके स्वागत में पूरे शहर में बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगा दिये गये हैं। उन पर RJD के कई नेताओं की तस्वीर है। लेकिन तेजस्वी यादव के बाद जो पहली तस्वीर है वो विधायक अरूण यादव की है। ये वही अरूण यादव है जो पिछले 6 महीने से पुलिस रिकार्ड में फरार है।