‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
23-Mar-2023 08:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आम तो आम खास लोग भी अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अब तो उन्हें भी चोरी और छिनतई का डर सताने लगा। दरअसल, बिहार में वाहन चोरी की घटना तो लगातार सामने आती रही है। ऐसे में अब खास लोग भी वाहन चोर गिरोह के रडार पर हैं। सूबे के नेता लोग भी वाहन चोर के आतंक से तबाह हैं। उनके नाक के नीचे से ही वाहन की चोरी हो रही है।
राजधानी पटना से दो मामले ऐसे सामने आए हैं जहां सत्ताधारी पार्टी के कद्दावर नेताओं के घर के सामने से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ये नाम बिहार में चौथे नंबर की पार्टी कांग्रेस के विधायक दल के नेता का है। बताया जा रहा है कि, सत्ताधारी दल कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास के बाहर से बाइक चोरी कर ली गयी। यह चोरी उनके भागलपुर आवास से हुई है। अजीत शर्मा भागलपुर से विधायक भी हैं। वहीं बिल्कुल बीच शहरी इलाके में उनका आवास है।
इसके साथ ही अब एक मामला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से जुड़ें हुए नेता का सामने आया है। मांझी के पार्टी के जिलाध्यक्ष को वाहन चोर गिरोह ने निशाना बना लिया। किशनगंज शहर के कजलामनी स्थित हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां के आवास के बाहर खड़े ट्रैक्टर की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां के आवास के बाहर मो राशिद का ट्रैक्टर खड़ा था। जिसकी चोरी हो गयी। ट्रैक्टर चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने सदर थाना पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी है।
इधर, घटना की जानकारी देते हुए हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां ने बताया कि ट्रैक्टर उनके घर का बाहर खड़ा था। इस ममाले की जानकारी सदर थाना को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वे किशनगंज से बाहर हैं।