ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / 'अपना रोमांस प्रभु देवा का डांस ...', बॉयफ्रेंड के साथ रिल्स बनाने के...

'अपना रोमांस प्रभु देवा का डांस ...', बॉयफ्रेंड के साथ रिल्स बनाने के चक्कर गर्लफ्रेंड ने किया खतरनाक स्टंट

08-Aug-2024 12:07 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : देश भर में इन दिनों रिल्स बनाने का एक अलग सा ट्रेंड चल पड़ा है। जिसकी वजह से यह अक्सर यह सुनने को मिलाता है कि युवक- युवतियां कानून के नियमों को ताक पर रखते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां हाइवे पर बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए क़ानूनी नियमों को तार -तार कर दिया है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में युवती का वीडियो रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवती ने रील्स बनाकर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में गाना चल रहा है। युवती का बॉयफ्रेंड बाइक चला रहा है और वह खुद पीछे चलती बाइक पर खड़ी होकर डांस करते दिख रही है। दूसरे वीडियो में युवती हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए दिख रही और बैक ग्राउंड में गाना चल रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


मालूम हो कि, युवती का यह पहला कारनामा नहीं है। इसी युवती का सिटी पार्क में पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर पिस्टल के साथ रील्स वायरल हुआ था। तब युवती और उसके पुरुष मित्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जांच में पता चला था कि रील्स में दिख रहा पिस्टल खिलौना था। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उससे माफी वाला वीडियो बनवाया था, जिसमें युवती और उसका दोस्त यह कह रहे थे कि आगे इस तरह कानून तोड़ता हुआ कोई रील्स या वीडियो नहीं बनाएंगे। इसके बाद अब वापस से यह वीडियो वायरल हुआ है। 


वहीं, इस मामले में पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि जरूरत पड़ी तो दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि युवती और उसके ब्याय फ्रेंड का अलग-अलग धाराओं में चालान काटा जाएगा। परिवहन एक्ट के तहत चालान की राशि 50 हजार तक हो सकती है। एक तो गलत तरीके से बगैर नंबर प्लेट की बाइक चलाना, खतरनाक ड्राइविंग, बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाना और नियम तोड़ने के इस कृत्य को प्रचारित करने के लिए वीडियो वायारल करने को लेकर चालान लगेगा। इसके अलावा दोनों का लाइसेंस और गाड़ी के कागजात की जांच की जाएगी। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।