Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट
14-Nov-2021 09:02 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: अपहरण के बाद ऑटो ड्राइवर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन पहले ऑटो लेकर घर से निकले राजीव कुमार को अपराधियों ने अगवा कर लिया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ाउद्दीनचक का रहने वाला था।
ऑटो ड्राइवर राजीव की हत्या अपराधियों ने घोसवरी थाना क्षेत्र में कर दी। रविवार को मृतक के शव को बाढ़ लाया गया जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुलाबबाग चौक के पास मुख्य मार्ग एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी कर घंटों लोगों ने हंगामा मचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों के हंगामे के बाद करीब दो घंटे पर एनएच-31 पर परिचालन बाधित हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों की बाते सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।