ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार पर बरसते हैं तेजस्वी, घर में भाभी ऐश्वर्या...

महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार पर बरसते हैं तेजस्वी, घर में भाभी ऐश्वर्या को किया जाता रहा टॉर्चर

29-Sep-2019 05:08 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड हो या फिर सूबे के अंदर बलात्कार की कोई और घटना जब-जब महिलाओं के साथ जुल्म हुआ है, तेजस्वी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। लेकिन बिहार भर की महिलाओं की चिंता करने वाले तेजस्वी घर के अंदर ही महिला प्रताड़ना को रोक नहीं पाए। 

तेजस्वी पटना के जिस सरकारी आवास में रहते हैं वह उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बड़ी भाभी ऐश्वर्या राय भी 10 सर्कुलर रोड आवास पर ही रहती हैं लेकिन ऐश्वर्या के साथ जिस तरह का जुल्म लालू-राबड़ी आवास में होता रहा उस पर तेजस्वी की चुप्पी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या का सब्र जब आज टूटा तो उसने लालू परिवार के अंदर अपने ऊपर हो रहे जुल्म की पूरी कहानी सामने रख दी। ऐश्वर्या की आपबीती सुनने के बाद तेजस्वी यादव पर यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर घर के अंदर अपनी भाभी पर हो रहे जुल्म को तेजस्वी ने क्यों नहीं रोका। 

हालांकि भाभी ऐश्वर्या ने तेजस्वी को लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई है लेकिन इसके बावजूद यह सवाल उठना लाजमी है कि तेजस्वी किन मजबूरियों की वजह से घर में अपनी भाभी के ऊपर हो रहे जुल्म को देखते रहे। अगर वाकई सब कुछ नियंत्रित कर पाना तेजस्वी के बस में नहीं था तो उन्होंने कोई दूसरा रास्ता क्यों नहीं अपनाया। मुजफ्फरपुर से लेकर बिहार के कोने-कोने की महिलाओं की चिंता करने वाले तेजस्वी घर में ही अपनी भाभी की सुरक्षा क्यों नहीं कर पाए? परिवार का अंदरूनी मामला अब बाहर आ चुका है, जाहिर है नेता प्रतिपक्ष होने की हैसियत से तेजस्वी यादव से यह सवाल भी पूछा जाएगा और विपक्ष इस पर आने वाले वक्त में तंज भी कसेगा।