रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
06-Oct-2019 02:11 PM
By Rahul Singh
PATNA : बिहार में आई बाढ़ और आपदा के कारण जनता दल यूनाइटेड का खुला अधिवेशन रद्द हो गया है। आगामी 18 अक्टूबर से राजगीर में पार्टी का राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित होना था लेकिन अब या नहीं होगा। खुला अधिवेशन की जगह अब दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।
जेडीयू सूत्रों के अनुसार आगामी 30 सितंबर को दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल सभागार में बिना तामझाम के आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार की एक बार फिर से ताजपोशी की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद नीतीश कुमार को इस बात के लिए अधिकृत करेगी कि वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित अन्य फैसले लें।
जेडीयू यह नहीं चाहता कि आपदा की मौजूदा स्थिति में किसी तामझाम के साथ राष्ट्रीय परिषद और पार्टी का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाए। पार्टी की तरफ से पहले यह तय किया गया था कि राजगीर में 2 दिनों तक खुला अधिवेशन और अन्य बैठकों का आयोजन होगा लेकिन अब 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम महज 3 से 5 घंटों में निपट जाएगा।