ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / सुनील गावस्कर के विवादित बयान पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, दिया मुंहतोड़ जवाब

सुनील गावस्कर के विवादित बयान पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, दिया मुंहतोड़ जवाब

25-Sep-2020 03:48 PM

DESK : आईपीएल में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर सुनिल गावस्कर की अनुष्का शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर चौतरफा विरोध हो रहा है.विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन लगातार गावस्कर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग कर रहे हैं. इसके बाद अब इस टिप्पणी पर अनुष्का शर्मा का रिए्शन सामने आया है. 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका विऱोध किया है.   अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मिस्टर गावस्कर, आपका मैसेज काफी विचलित करने वाला तथ्य है, लेकिन मैं आपको यह समझाना पसंद करूंगी कि आपने एक पत्नी पर उसके पति के प्रदर्शन को लेकर उस पर आरोप लगाने के बारे में क्यों सोचा? मुझे यकीन है कि पिछले कुछ वर्षों में आपने खेल पर टिप्पणी करते हुए हर क्रिकेटर के निजी जीवन का सम्मान किया है. क्या आपको नहीं लगता कि आपको मेरे और हमारे लिए समान सम्मान होना चाहिए?मुझे यकीन है कि कल रात मेरे पति के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने के लिए आपके दिमाग में कई अन्य शब्द और वाक्य हो सकते थे. या फिर आपको यह सही लगता है कि इन सबमें आप मेरे नाम का इस्तेमाल करें? यह 2020 है और चीजें मेरे लिए अभी भी नहीं बदली हैं. कब मुझे क्रिकेट में घसीटना और मुझ पर इस तरह की टिप्पणी करना बंद किया जाएगा. रिस्पेक्टेड मिस्टर गावस्कर, आप एक लेजेंड हैं, जिनका नाम इस खेल में जेंटलमैन के तौर पर लिया जाता है. मैं बस आपको बताना चाहती थी, कि जब आपने ये कहा तो मुझे कैसा महसूस हुआ.'

बता दें कि गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में विराट कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और एक रन बनाकर ही आउट हो गए.  इसी दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने उनके खराब फॉर्म पर कमेंट करते हुए कहा कि 'इन्होंने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है.' जिस पर अब बवाल मचा हुआ है.